गम्हरिया: सरायकेला- खरसावां जिले के अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार ने शुक्रवार को गम्हरिया अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अंचल अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विकास कार्य गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से पूरे किए जाएं ताकि पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुँचे. उन्होंने कहा कि लापरवाही या विलंब पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

निरीक्षण के क्रम में अपर उपायुक्त ने नगर निगम आदित्यपुर क्षेत्र में भवन और कार्यालय निर्माण सहित विकास योजनाओं के लिए भूमि चिन्तीकरण एवं हस्तांतरण प्रक्रिया की समीक्षा की. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी औपचारिकताओं को समय पर पूरा कर शीघ्र विकास कार्यों की शुरुआत की जाए और पारदर्शिता के साथ सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए.
राजस्व संबंधी मामलों पर भी उन्होंने विशेष जोर दिया. उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदनों को बिना कारण अस्वीकृत न किया जाए और यदि अस्वीकृति जरूरी हो तो उसके स्पष्ट कारण दर्ज किए जाएं. उन्होंने पदाधिकारियों को आम नागरिकों के साथ सहयोगपूर्ण व्यवहार रखने, राजस्व पंजियों का नियमित संधारण करने और सुरक्षित रखरखाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इस मौके पर अपर नगर आयुक्त आदित्यपुर रवि प्रकाश, अंचल अधिकारी गम्हरिया प्रवीण कुमार समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
