सरायकेला/ Pramod Singh थाना क्षेत्र के प्रखंड कार्यालय के समीप रविवार शाम करीब 5:30 बजे सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना में बाइक सवार विनोद कारूवा (32), निवासी सोहनडीह सीनी, का एक हाथ टूट गया और आंख के पास गहरी चोट आई.

विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, युवक बाइक से सरायकेला आया हुआ था और वापसी के दौरान प्रखंड कार्यालय के पास सड़क पर बने गड्ढे से बचने की कोशिश में बाइक फिसल गई. हादसे में वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया.
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को गश्ती वाहन से सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जमशेदपुर रेफर कर दिया.

विज्ञापन
