सरायकेला/ Pramod Singh थाना अंतर्गत काशीपुर गांव में दो बाइक की आमने- सामने की टक्कर हो गई. जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में बुरूडीह निवासी शंकर हेंब्रम (45) एवं पटरापोशी गांव निवासी तिरु हेंब्रम (30) गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसमें शंकर हेंब्रम की स्थिति नाजुक बताई जा रही है.

घटना के बाद दोनों घायलों को सदर अस्पताल सरायकेला लाया गया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जमशेदपुर रेफर कर दिया. घटना मंगलवार की शाम करीब 7:30 बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार शंकर हेंब्रम किसी काम से आमदा की ओर गया था. शाम को वापसी के दौरान काशीपुर गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे तिरु हेंब्रम की बाइक के साथ आमने सामने की टक्कर हो गई. तिरु हेंब्रम पश्चिमी सिंहभूम जिला के पटरापेशी गांव का निवासी है और वह गम्हरिया के किसी कंपनी में काम करता है. घटना के वक्त तिरु अपना ड्यूटी समाप्त कर बाइक से अपने गांव लौट रहा था. घटना में शंकर हेंब्रम के सिर में गंभीर चोट आई है वहीं तिरु हेंब्रम को भी सिर और चेहरे पर गहरी चोट आई है.

