सरायकेला/ Pramod Singh थाना अंतर्गत गौरांगडीह के समीप एक बाइक के खड़े ट्रक से टकरा जाने के कारण बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान मुंडाटांड़ पंचायत अंतर्गत गोपीनाथपुर गांव निवासी सुबल महतो (42) के रूप में हुई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उठाकर सदर अस्पताल सरायकेला लाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना शनिवार की रात करीब 8:30 बजे की है.

विज्ञापन
घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार युवक अपनी बाइक से सरायकेला की ओर से कांड्रा की ओर जा रहा था. इसी दौरान गौरांगडीह के समीप उसकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई. जिससे यह घटना घटी. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

विज्ञापन
