सरायकेला/ Pramod Singh थाना अंतर्गत प्रखंड कार्यालय के समीप सड़क किनारे खड़े कंटेनर के पीछे से बाइक के टकरा जाने से बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक की पहचान चक्रधरपुर निवासी मुरसलम आजम 19 के रूप में हुई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से घायल युवक को रोड एम्बुलेंस के द्वारा सदर अस्पताल लाया गया. जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम रेफर कर दिया. घटना सोमवार की शाम करीब 6: 30 बजे की है.


मिली जानकारी के अनुसार मुरसलम आजम चक्रधरपुर का रहने वाला है. काम करने के लिए वह कोलाबीरा आया था. सोमवार की शाम वह बाइक से सरायकेला बाजार आ रहा था. इसी दौरान सरायकेला प्रखंड कार्यालय के समीप सड़क किनारे खड़े कंटेनर के पीछे से उसकी बाइक की टक्कर हो गई. घटना में मुरसलाम आजम के जांघ की हड्डी टूट गई है.

विज्ञापन
