सरायकेला/ Pramod Singh भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी रीना हांसदा ने शुक्रवार को सरायकेला- खरसावां जिला के 19वें उप विकास आयुक्त (डीडीसी) के रूप में पदभार ग्रहण किया. निवर्तमान डीडीसी आशीष अग्रवाल ने उन्हें प्रभार सौंपा.

विज्ञापन
आपको बता दें कि रीना हांसदा जिले के डीडीसी का पदभार ग्रहण करने से पूर्व गुमला की आईटीडीए परियोजना निदेशक के पद पर आसीन थीं. पदभार ग्रहण करने पर डीडीसी रीना हांसदा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जन हितकारी ग्रामीण विकास से संबंधित सभी योजनाओं को धरातल पर उतरना मेरी प्राथमिकता रहेगी. इसके साथ ही लोगों तक आधारभूत सुविधाओं को पहुंचाना तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और जनजातीय विकास से सम्बंधित सेवाओं को जन- जन तक पहुंचना मेरी प्राथमिकता में शामिल है.
बाईट
रीना हांसदा (डीडीसी)

विज्ञापन
