- Ex CM Raghubar Das Demand जमशेदपुर: राज्य में कथित घोटालों को लेकर पूर्व सीएम रघुवर दास ने उठाई CBI जांच की मांग
- Saraikela Education Department Meeting सरायकेला: शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त, कम उपस्थिति और लापरवाही पर वेतन रोकने के निर्देश
- Chaibasa Delta Ranking 2026 चाईबासा: नीति आयोग की डेल्टा रैंकिंग में पश्चिमी सिंहभूम का गुदड़ी प्रखंड पूरे पूर्वी भारत में प्रथम
- Jamshedpur BJP Workshop जमशेदपुर: झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित
- Jamtara College Foundation Day जामताड़ा: स्थापना दिवस पर जामताड़ा महाविद्यालय में प्रतिभा का उत्सव, विजेता छात्र- छात्राएं हुए सम्मानित
- Jharkhand CID Big Raid रांची: JPSC विवाद में CID का बड़ा एक्शन, पूर्व अध्यक्ष और एल. ख्यांग्ते के आवास पर छापेमारी
- Kandra Operation Device कांड्रा: ऑपरेशन डिवाइस के तहत कांड्रा पुलिस ने तीन गुम मोबाइल किए बरामद. वास्तविक मालिकों को लौटाए फोन.
- Jamshedpur Baradwari Theft Case जमशेदपुर: बाराद्वारी के बंद क्वार्टर में लाखों की चोरी, पीछे का दरवाजा तोड़कर नकदी और जेवरात ले उड़े चोर

राज्य में बढ़ते कोरोना मामले को देखते हुए सरायकेला- खरसावां जिला प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गई है. बुधवार से ही सरायकेला पुलिस और प्रशासन सड़क पर उतर कर आम लोगों से कोविड-19 के नियमों का सख्ती से पालन कराए जाने को लेकर दिशा निर्देश दे रही है.



आपको बता दें, कि बुधवार को जहां सरायकेला एसडीओ, एसडीपीओ और तमाम थाना प्रभारियों ने रात 8:00 बजे के बाद खुले व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को सील करने के साथ भारी-भरकम जुर्माना लगाया, वहीं गुरुवार को खुद जिले के एसपी सड़क पर घूम- घूम कर लोगों से घरों में रहने और भीड़भाड़ वाले जगहों पर नहीं जाने के साथ मास्क लगाकर घरों से बाहर निकलने की अपील की. इस दौरान उन्होंने नियमों का उल्लंघन कर सड़कों पर घूम रहे लोगों पर जुर्माना भी लगाया.
वही देर शाम आदित्यपुर थाने में रामनवमी को लेकर लाइसेंसी अखाड़ा समितियों के साथ गम्हरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बैठक कर कोविड-19 के नियमों के तहत अखाड़ा जुलूस नहीं निकालने एवं सीमित लोगों के साथ पूजा- पाठ करने की अपील की. इस दौरान आदित्यपुर दैनिक सब्जी विक्रेताओं को पुनः जयप्रकाश उद्यान में शिफ्ट किए जाने का निर्देश दिया गया. वैसे पिछले साल बढ़ते कोरोना के मामले के बाद लगे लॉक डाउन के बाद दैनिक सब्जी हाट को जयप्रकाश उद्यान में शिफ्ट किया गया था, लेकिन लॉकडाउन हटने के बाद सब्जी हॉट पुनः आदित्यपुर थाना के आसपास लगने लगी थी.
इधर कोरोना के दूसरे लहर को देखते हुए एक बार फिर से जिला प्रशासन की ओर से दैनिक सब्जी विक्रेताओं को जयप्रकाश उद्यान में शिफ्ट किए जाने का निर्देश दिया गया है. जहां कोरोना के गाइडलाइन का पालन करते हुए सब्जी हाट लगाए जाने की नसीहत दी गई. इस दौरान बाजार मास्टर को सख्ती बरतने का निर्देश दिया गया. वही गम्हरिया (बी डि यो )ठाकुर गौरीशंकर, आदित्यपुर थाना प्रभारी एवं बाजार मास्टर घूम- घूम कर क्षेत्र में माइक से अनाउंस कर लोगों को जागरूक करते नजर आए. कुल मिलाकर सरायकेला- खरसावां प्रशासन कोरोना महामारी के दूसरे लहर को देखते हुए सक्रिय मोड में आ चुकी है.
वैसे पड़ोसी जिला जमशेदपुर में लगातार कोरोना संक्रमण एवं मौत के आंकड़े डरावने होते जा रहे हैं. ऐसे में सरायकेला- खरसावां प्रशासन कोई रिस्क नहीं लेना चाह रही है. आम लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है.





You must be logged in to post a comment.