- Kandra Dussehra Celebration Festival कांड्रा: कांड्रा में धूमधाम से हुआ 75वें वर्ष का रावण दहन, उमड़े 20 हजार दर्शक
- Tiruldih Martyrs Day चांडिल: तिरुलडीह गोलीकांड के शहीद अजीत-धनंजय महतो को विधायक सविता महतो ने किया नमन
- Adityapur Kandra Road Issue सरायकेला: आदित्यपुर- कांड्रा रोड पर फ्लाईओवर की उठी मांग, डीसी बोले- तैयार हो रहा डीपीआर
- Adityapur Peace Committee Thanking आदित्यपुर: दुर्गा पूजा और दशहरा शांतिपूर्ण संपन्न, पुरेंद्र नारायण सिंह ने प्रशासन और शहरवासियों को दी बधाई
- Bokaro Displaced Protest बोकारो: 12 दिनों से जारी विस्थापितों की भूख हड़ताल समाप्त, DC की पहल पर बनी सहमति
- Lohardaga Football Tournament लोहरदगा: 12 पड़हा भांटखिजरी में दसई जतरा सह तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन
- Rail Jan Samvad जामताड़ा: स्टेशन पर रेल जन संवाद, यात्रियों से मांगे गए सुझाव
- Rajnagar Durga Puja सरायकेला: राजड में विजयादशमी पर दिखा आस्था और परंपरा का संगम, भैंसे की बलि देकर मां दुर्गा की आराधना

राज्य में बढ़ते कोरोना मामले को देखते हुए सरायकेला- खरसावां जिला प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गई है. बुधवार से ही सरायकेला पुलिस और प्रशासन सड़क पर उतर कर आम लोगों से कोविड-19 के नियमों का सख्ती से पालन कराए जाने को लेकर दिशा निर्देश दे रही है.


आपको बता दें, कि बुधवार को जहां सरायकेला एसडीओ, एसडीपीओ और तमाम थाना प्रभारियों ने रात 8:00 बजे के बाद खुले व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को सील करने के साथ भारी-भरकम जुर्माना लगाया, वहीं गुरुवार को खुद जिले के एसपी सड़क पर घूम- घूम कर लोगों से घरों में रहने और भीड़भाड़ वाले जगहों पर नहीं जाने के साथ मास्क लगाकर घरों से बाहर निकलने की अपील की. इस दौरान उन्होंने नियमों का उल्लंघन कर सड़कों पर घूम रहे लोगों पर जुर्माना भी लगाया.
वही देर शाम आदित्यपुर थाने में रामनवमी को लेकर लाइसेंसी अखाड़ा समितियों के साथ गम्हरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बैठक कर कोविड-19 के नियमों के तहत अखाड़ा जुलूस नहीं निकालने एवं सीमित लोगों के साथ पूजा- पाठ करने की अपील की. इस दौरान आदित्यपुर दैनिक सब्जी विक्रेताओं को पुनः जयप्रकाश उद्यान में शिफ्ट किए जाने का निर्देश दिया गया. वैसे पिछले साल बढ़ते कोरोना के मामले के बाद लगे लॉक डाउन के बाद दैनिक सब्जी हाट को जयप्रकाश उद्यान में शिफ्ट किया गया था, लेकिन लॉकडाउन हटने के बाद सब्जी हॉट पुनः आदित्यपुर थाना के आसपास लगने लगी थी.
इधर कोरोना के दूसरे लहर को देखते हुए एक बार फिर से जिला प्रशासन की ओर से दैनिक सब्जी विक्रेताओं को जयप्रकाश उद्यान में शिफ्ट किए जाने का निर्देश दिया गया है. जहां कोरोना के गाइडलाइन का पालन करते हुए सब्जी हाट लगाए जाने की नसीहत दी गई. इस दौरान बाजार मास्टर को सख्ती बरतने का निर्देश दिया गया. वही गम्हरिया (बी डि यो )ठाकुर गौरीशंकर, आदित्यपुर थाना प्रभारी एवं बाजार मास्टर घूम- घूम कर क्षेत्र में माइक से अनाउंस कर लोगों को जागरूक करते नजर आए. कुल मिलाकर सरायकेला- खरसावां प्रशासन कोरोना महामारी के दूसरे लहर को देखते हुए सक्रिय मोड में आ चुकी है.
वैसे पड़ोसी जिला जमशेदपुर में लगातार कोरोना संक्रमण एवं मौत के आंकड़े डरावने होते जा रहे हैं. ऐसे में सरायकेला- खरसावां प्रशासन कोई रिस्क नहीं लेना चाह रही है. आम लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है.

You must be logged in to post a comment.