सरायकेला/ Pramod Singh सोमवार को तिरुलडीह रेलवे स्टेशन के अंतर्गत सपादा केबिन की ओर एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि मृतक की पहचान हो सके. पोस्टमार्टम के बाद शव को आगे की कार्रवाई हेतु भेजा जाएगा और परिजनों की पहचान होने पर उन्हें सूचना दी जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
