आदित्यपुर: नगर निगम के मेयर पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजय सरदार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित प्रत्याशी भुगलू सोरेन को 7795 मतों के भारी अंतर से पराजित कर मेयर पद पर कब्जा जमाया है. अंतिम मतगणना के अनुसार संजय सरदार को कुल 24615 मत प्राप्त हुए. वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भुगलू सोरेन को 16, 820 मत मिले.

विज्ञापन
भारी मतांतर से मिली इस जीत को आदित्यपुर की राजनीति में एक महत्वपूर्ण जनादेश माना जा रहा है. मतगणना परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया. राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह परिणाम स्पष्ट संकेत देता है कि मतदाताओं ने निर्णायक नेतृत्व के पक्ष में मतदान किया है. पांच राउंड के गिनती के दौरान हर राउंड में संजय सरदार ने बढ़त बनाए रखा.

विज्ञापन
