समस्तीपुर: जिले के वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी शिक्षक सत्यनारायण सहनी उर्फ प्रदीप सहनी ने आज समस्तीपुर अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया. नामांकन के दौरान समर्थकों की उपस्थिति देखने को मिली और माहौल उत्साहपूर्ण रहा.

नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में सत्यनारायण सहनी ने कहा कि उन्हें वारिसनगर की जनता का प्यार, आशीर्वाद और समर्थन लगातार मिल रहा है. उन्होंने कहा, “जन सुराज पार्टी के संरक्षक प्रशांत किशोर जी के नेतृत्व में हम जनता की सेवा के लिए मैदान में उतरे हैं। हमें विश्वास है कि वारिसनगर की जनता मालिक हमें आशीर्वाद देगी और हम विधानसभा तक पहुंचेंगे।”
उन्होंने आगे कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र का विकास, शिक्षा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना है. सहनी ने कहा कि जनता ही उनकी ताकत है और वही उनके चुनावी अभियान की सबसे बड़ी पूंजी है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
