साहिबगंज: झारखंड के साहिबगंज जिले के राजमहल थाना पुलिस ने छात्रा अपहरण के प्रयास मामले का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस कांड में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. शुक्रवार को बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी.

एसडीपीओ ने बताया कि राजमहल थाना क्षेत्र के लखीपुर- मानसिंघा पेट्रोल पंप के समीप बंगाली टोला इलाके से पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में सेन्दु शेख, समीर शेख, मोहम्मद बाबर शेख उर्फ मो० सरीकुल, मेम्बर शेख और हमीद शेख शामिल हैं. एसडीपीओ ने बताया कि इन सभी पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और अपहरण के प्रयास का आरोप है.
पुलिस ने जानकारी दी कि 10 अक्टूबर की रात करीब 2:30 बजे मजहर टोला दियारा क्षेत्र से सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद पांचों को थाने लाकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपराध स्वीकार किया है.
बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने कहा कि पुलिस की तत्परता से इस मामले में त्वरित कार्रवाई हुई है और सभी अभियुक्त अब जेल भेजे जाएंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजमहल थाना प्रभारी सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
