साहिबगंज: जिले के जैप-9 परेड मैदान परिसर में बुधवार को सभी नवनियुक्त चौकीदारों के पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त हेमंत सती और पुलिस अधीक्षक अमित सिंह उपस्थित रहे. दोनों अधिकारियों ने नवनियुक्त चौकीदारों को उनके दायित्वों के प्रति सजग, अनुशासित और संवेदनशील रहने की शपथ दिलाई. साथ ही आत्मविश्वास और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया.

परेड के दौरान 60 महिला और 204 पुरुष चौकीदारों यानी कुल 264 चौकीदारों ने मॉक ड्रिल में अपनी क्षमता और प्रशिक्षण का शानदार प्रदर्शन किया. अधिकारियों ने चौकीदारों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि गांव- गांव में कानून- व्यवस्था बनाए रखने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है.
कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी, प्रशिक्षक और पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
