साहिबगंज: जिले के तालझारी थाना क्षेत्र स्थित बोहा मोड़ के पास शुक्रवार सुबह बचन मुंडा नामक व्यक्ति का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सतपुलवा के समीप पड़े शव की स्थिति देखकर साफ प्रतीत हो रहा है कि उसकी बेरहमी से पत्थर से कूचकर हत्या की गई है.

घटना की जानकारी मिलते ही राजमहल डीएसपी विमलेश त्रिपाठी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की बारीकी से जांच शुरू की. पुलिस वारदात से जुड़ी हर कड़ी को जोड़कर मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.
इधर घटना की खबर गांव में फैलते ही मातम छा गया. मृतक के परिजन रो-रोकर बेहाल हैं और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के पीछे के कारणों की जांच जारी है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
