साहिबगंज: जिले के राजमहल थाना क्षेत्र के पत्थरचट्टी गांव के समीप अचानक आसमानी ठनका गिरने से 17 मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं.

घटना को लेकर बताया गया कि कन्हैयास्थान गांव की 50 वर्षीय तिलो देवी और 51 वर्षीय मुत्री देवी रोजमर्रा की तरह पत्थरचट्टी गांव के समीप प्रसिद्ध गंगा जलीया बहियार में अपनी बकरियां चराने गई थीं. इसी दौरान हल्की बारिश के साथ आसमानी ठनका गिरा, जिससे दोनों महिलाएं इसकी चपेट में आ गईं और मौके पर ही 17 मवेशियों की मौत हो गई.
सूचना मिलने पर ग्रामीणों की मदद से घायल महिलाओं को राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी स्थिति सुरक्षित बताई. घटना के बाद पीड़ित किसानों ने जिला प्रशासन और सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
