साहिबगंज: जिले के बरहेट थाना क्षेत्र के खेरवा गांव के मोमिन टोला में बुधवार देर शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से हड़कंप मच गया. मस्जिद से नमाज पढ़कर घर लौट रहे 52 वर्षीय बदरूल हक पर गांव के ही आलम अंसारी ने फायरिंग कर दी. गोली लगने से बदरूल हक गंभीर रूप से घायल हो गए.

जानकारी के अनुसार खेरवा गांव के बदरूल हक मस्जिद से नमाज पढ़कर लौट रहे थे. तभी घात लगाए बैठे गांव के ही आलम अंसारी ने सामने से गोली चला दी. गोली उनके सीने के बीचों बीच से होकर निकल गई. बदरूल हक जमीन पर गिरकर बेहोश हो गए.
घटना के बाद आलम अंसारी ने दहशत फैलाने के लिए गांव में दो राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की. जिससे ग्रामीण घरों में दुबक गए और बाहर निकलने की हिम्मत नहीं कर सके.
ग्रामीणों ने आनन- फानन में बरहेट थाना पुलिस को सूचना दी. मौके पर एसआई असीम कुजूर और एएसआई अशोक सिंह दल बल के साथ पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से घायल बदरूल हक को बरहेट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. चिकित्सक डॉ संतोष कुमार टुडू ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. इधर घटना के कई घंटे बीत जाने के बावजूद आरोपी आलम अंसारी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. पुलिस ने गांव में सुरक्षा बढ़ा दी है और आरोपी की तलाश जारी है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
