साहिबगंज: जिले के उधवा प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी प्राणपुर पंचायत में गंगा पंप नहर विभाग की सबसे बड़ी लापरवाही सामने आई है. ग्रामीणों द्वारा बनाए गए एक वीडियो क्लिप में गंगा नदी में धंसते बोल्डर क्रेटिंग का दृश्य सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

ग्रामीणों ने बताया कि श्रीधर से लेकर साहेब टोला के बीच वर्षों से भीषण कटाव झेलना पड़ रहा है. गंगा कटाव को रोकने के लिए सरकार ने करीब 7.54 करोड़ की लागत से बोल्डर क्रेटिंग का कार्य कराया है. शांति मोड़ से लेकर साहेब टोला तक 1200 मीटर लंबाई में किया जा रहा यह कार्य अब सवालों के घेरे में आ गया है.
वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि बोल्डर क्रेटिंग का एक हिस्सा ताश के पत्तों की तरह ढहकर गंगा नदी में समा गया. ग्रामीणों का आरोप है कि कार्य में भारी भ्रष्टाचार हुआ है. पतले तार के उपयोग और बोल्डर सही से न जमाने की शिकायत पहले ही विभागीय अधिकारियों को दी गई थी, लेकिन उनकी बातों को नजरअंदाज कर दिया गया.
ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए जिले के डीसी हेमंत सत्ती और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की है कि गंगा पंप नहर विभाग के दोषी अधिकारियों और एजेंसी पर अविलंब कार्रवाई की जाए.
देखें video

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
