साहिबगंज: जिले में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर सभी प्रखंडों में एक दिवसीय राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया गया. इस धरना के माध्यम से भाजपा ने राज्य सरकार को घेरने का प्रयास किया. पार्टी ने आदिवासी नेता सूर्या हांसदा के फर्जी एनकाउंटर की अविलंब सीबीआई जांच कराने की मांग की.

राजमहल के पूर्व विधायक अनंत ओझा ने कहा कि राज्य सरकार आदिवासियों की आवाज को दबाना चाहती है. उन्होंने कहा कि सूर्या हांसदा का फर्जी एनकाउंटर इसी मानसिकता का परिणाम है जिसका सीबीआई जांच होना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि रिम्स 2 के नाम पर नगड़ी में लाठी के बल पर सरकार आदिवासियों की जमीन हड़प रही है. उन्होंने कहा कि साहिबगंज जिले में बाढ़ पीड़ितों को अब तक राहत सामग्री नहीं मिली है और अबुआ आवास योजना में भ्रष्टाचार चरम पर है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार नहीं जगी तो बीजेपी जनता के साथ सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
