साहिबगंज: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड में बड़ी कार्रवाई की है. जहां एसीबी ने बरमसिया पंचायत के पंचायत सचिव संतोष कुमार को 3500 रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया.

विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पंचायत सचिव ने जनमन आवास योजना के तहत एक लाभुक से पैसे की मांग की थी. शिकायत मिलने पर एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और बरहेट प्रखंड कार्यालय के पास एक चाय दुकान से सचिव को घूस लेते हुए पकड़ लिया. दोपहर करीब पौने दो बजे एसीबी की टीम डीएसपी के नेतृत्व में बरहेट पहुंची थी. गिरफ्तार सचिव संतोष कुमार बरमसिया और फूलभंगा पंचायत के सचिव हैं. बताया गया कि लाभुक बरमसिया पंचायत के करमटोक पहाड़ गांव का रहने वाला है. फिलहाल एसीबी ने सचिव को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन
