साहिबगंज: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मादेवगंज जयंती गांव में शुक्रवार को आपसी जमीनी विवाद के कारण गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान राजकुमार यादव उर्फ बुगली यादव के रूप में हुई है.

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी अनीश पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से जुड़े हर साक्ष्य की जांच शुरू की. इस दौरान परिजनों में कोहराम मचा रहा और गांव में तनाव का माहौल देखा गया.
पुलिस के अनुसार गोली मृतक के सिर के अगले हिस्से में मारी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया जहां डॉ. मुकेश कुमार और डॉ. पिंकू चौधरी के नेतृत्व में पोस्टमार्टम किया गया. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. घटना के बाद परिजनों में दहशत का माहौल है और वे घटना पर खुलकर बोलने से बच रहे हैं. मौके पर पहुंचे सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की ने बताया कि घटनास्थल से गोली का एक हिस्सा बरामद किया गया है और आपसी जमीनी विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है. पुलिस हर पहलू पर पड़ताल कर रही है.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
