रांची: झारखंड विधानसभा के चालू मानसून सत्र में गुरुवार को शहर के निवेशकों का मुद्दा छाया रहा. चतरा विधायक जनार्दन पासवान ने राज्य में सहारा के निवेशकों को हो रहे परेशानियों पर सदन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा सरकार द्वारा राज्य में बंद कराए गए सहारा के कार्यालयों की वजह से राज्य के निवेशकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

विधायक ने सदन को बताया कि जनवरी 2025 से पहले सहारा- सीआरसी पोर्टल के जरिए राज्य के 2 लाख 18 हजार 474 निवेशकों को करीब 379 करोड़ का भुगतान हो चुका था. मगर सरकार द्वारा सहारा के कार्यालयों को बंद कराए जाने के बाद भुगतान पूरी तरह से रुक गया है जिससे निवेशकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं उन्होंने सदन का ध्यान आकर्षित कराते हुए बताया कि इतने ही कालखंड में पड़ोसी राज्य बिहार के निवेशकों को करीब 800 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है.
देखें video

