सरायकेला/ Rasbihari Mandal जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत चलियामा क्षेत्र में रुंगटा माइंस लिमिटेड द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत मानवीय पहल की गई. ठंड के मौसम को देखते हुए कंपनी की ओर से जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया गया, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली.

इसके साथ ही चलियामा स्थित विद्यालय के स्कूली बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण किया गया. स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी. कार्यक्रम के दौरान कंपनी प्रतिनिधियों ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज कल्याण के क्षेत्र में योगदान देना रुंगटा माइंस लिमिटेड की प्राथमिकता है.
कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे. रुंगटा माइंस लिमिटेड की इस पहल पर स्थानीय ग्रामीणों और विद्यालय प्रबंधन ने आभार जताते हुए कंपनी की सराहना की.

