पलामू: जिले के पांकी थाना क्षेत्र के तेतराई बलियारी मोड़ से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक लाल रंग की जाइलो गाड़ी (सीजी 14 बी-5999) को जब्त किया. गाड़ी संदिग्ध हालत में खड़ी थी और मौके पर कोई चालक या सवार नहीं मिला.

पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो बीच की सीट के नीचे रखे झोले से 46 लाख 19 हजार 900 रुपये नकद बरामद हुए. इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरी जब्ती प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई. कार्रवाई के दौरान पांकी अंचल के पुलिस निरीक्षक और थाना प्रभारी मौजूद रहे.पुलिस सूत्रों के अनुसार गाड़ी से इंश्योरेंस पेपर और आरसी कार्ड भी मिला है. हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गाड़ी किसकी है और इतनी बड़ी नकदी किस उद्देश्य से रखी गई थी. पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.
पुलिस ने बरामद रुपये और वाहन को जब्त कर लिया है तथा मामले को आयकर विभाग एवं संबंधित एजेंसियों को भी सूचित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है. फिलहाल इस नकदी की जांच विभिन्न बिंदुओं से की जा रही है ताकि इसके स्रोत और उपयोग की जानकारी सामने आ सके.
स्थानीय लोगों में इतनी बड़ी राशि की बरामदगी को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग तरह- तरह के कयास लगा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की तह तक जाने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
