जमशेदपुर: रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी (RCoJSC) ने अपना 31वां स्थापना दिवस भव्य रूप से मनाया. इस अवसर पर वर्ष 2025- 26 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया. कृष्ण कुमार खरिया को अध्यक्ष और जितेश कुमार चौधरी को सचिव बनाया गया है.

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सिटी एसपी कुमार शिवाशिष (आईपीएस) मौजूद रहे. विशिष्ट अतिथि के रूप में JCAPCPL के प्रबंध निदेशक अभिजीत ए. नानोटी उपस्थित थे. मंच पर निवर्तमान अध्यक्ष शिवानी गोयल और सचिव प्रियंका सिंह भी उपस्थित रहीं. इस अवसर पर पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रतिम बनर्जी ने सभी नव- निर्वाचित पदाधिकारियों को रोटरी पिन प्रदान किया. मुख्य अतिथि कुमार शिवाशिष ने क्लब की नई टी- शर्ट और सदस्य निर्देशिका का विमोचन किया. उन्होंने क्लब के कार्यों की सराहना की और नई टीम को ‘Unite for Good’ थीम के तहत उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया.
नई कार्यकारिणी में सौरभ अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, प्रीति खारा को उपाध्यक्ष और उमंग झुनझुनवाला को अध्यक्ष- निर्वाचित (President-Elect) बनाया गया है. समारोह में 110 सदस्य और अतिथि उपस्थित थे.

