जमशेदपुर: रोटरेक्ट क्लब ऑफ नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय ने रोटरेक्ट क्लब ऑफ एक्रोपोलिस प्रोफेशनल आरआईडी 3040 के साथ मिलकर सिमुलदंगा हाई स्कूल में “एकता में कार्रवाई” नामक शैक्षिक एवं देशभक्ति जागरूकता सत्र का आयोजन किया.

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों के बीच राष्ट्रीय चेतना और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना था. सत्र के दौरान छात्रों को भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन, उनके संघर्ष और बलिदानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. कहानी वाचन, समूह चर्चा और दृश्य प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के महत्वपूर्ण तथ्यों को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया.

छात्रों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रश्नोत्तरी सत्र में सक्रियता से अपने सवाल पूछे. आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को अपने इतिहास से जोड़ने और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक करने में अहम साबित होते हैं. दोनों रोटरेक्ट क्लबों के संयुक्त प्रयास से आयोजित यह कार्यक्रम सफल रहा और छात्रों को प्रेरित करने में प्रभावी सिद्ध हुआ.

