पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजद में टिकट बंटवारे की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है. इसी कड़ी में शनिवार को राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की अध्यक्षता में पार्टी की कोर कमेटी की अहम बैठक शुरू हुई है.

इस बैठक में पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत, पूर्व मंत्री नीता देवी, पूर्व मंत्री शमीम अहमद और प्रदेश महासचिव रणविजय साहू समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए हैं. बैठक का मुख्य एजेंडा विधानसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण पर चर्चा बताया जा रहा है.
राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगलीलाल मंडल ने बताया कि “आज की बैठक टिकट बंटवारे को लेकर बुलाई गई है, जिसकी अध्यक्षता खुद लालू प्रसाद यादव कर रहे हैं. उम्मीद है कि आज सभी सीटों पर अंतिम निर्णय हो जाएगा.”
राबड़ी आवास में जारी इस बैठक में पार्टी के बड़े नेता रणनीतिक समीकरणों और प्रत्याशियों के चयन पर मंथन कर रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, लालू यादव खुद उम्मीदवारों की सूची पर अंतिम मुहर लगाएंगे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
