आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai राष्ट्रीय जनता दल झारखंड प्रदेश के अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ द्वारा सकला मार्डी को सरायकेला- खरसावां जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. इस मनोनयन को संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

यह नियुक्ति अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बाबूराम हांसदा द्वारा जिला अध्यक्ष बैजू कुमार की अनुशंसा पर तथा जनार्दन कुमार के विशेष प्रयास से की गई है.
मौके पर जिला अध्यक्ष बैजू कुमार ने कहा कि सकला मार्डी एक जमीनी, संघर्षशील और संगठन के प्रति समर्पित नेता हैं. उनके नेतृत्व में अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ जिले में और अधिक सक्रियता के साथ कार्य करेगा और पार्टी की नीतियों को गांव- गांव तक पहुंचाएगा.
वहीं राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ ने कहा कि सकला मार्डी की नियुक्ति से आदिवासी समाज की भागीदारी और प्रतिनिधित्व को नई मजबूती मिलेगी. संगठन जनहित से जुड़े मुद्दों पर और प्रभावी भूमिका निभाएगा.
इस मनोनयन के बाद राजद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है. सभी ने सकला मार्डी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

