आदित्यपुर: सोमवार को आरआईटी थाना पुलिस ने इलेक्ट्रिक मोटर पंप चोरी करने के आरोप में तीन अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए युवकों का नाम रंजीत राय उर्फ उज्जवल राय, बच्चन सरदार और आनंद माझी बताया जा रहा है.

विज्ञापन
इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी मोहम्मद तंजील खान ने बताया कि इनकी निशानदेही पर एक एचपी के क्रॉन्पटन कंपनी का इलेक्ट्रिक वाटर पंप बरामद किया गया है. इस संबंध में आरआईटी थाने में पदस्थापित एएसआई शंकर राम ने शिकायत दर्ज कराई थी.
विज्ञापन

