सरायकेला: उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कार्यालय कक्ष में अनाबद्ध निधि एवं जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) से संचालित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंता और पदाधिकारी उपस्थित थे.

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए तथा कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए. उन्होंने योजनाओं की भौतिक प्रगति और वित्तीय उपयोगिता दोनों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया. डीएमएफटी निधि से संचालित शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अधोसंरचना संबंधी योजनाओं की भी विस्तृत समीक्षा की गई. उपायुक्त ने कहा कि सभी योजनाएं गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी हों ताकि आम जनता को शीघ्र लाभ मिल सके.
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि ऐसे संवेदकों की सूची तैयार की जाए, जिनके कार्यों की प्रगति संतोषजनक नहीं है. शिथिलता या अनियमितता बरतने वालों पर नियमसम्मत कार्रवाई की जाएगी. उपायुक्त ने अधिकारियों को समय-समय पर योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई करने और जनता तक लाभ शीघ्र पहुँचाने की बात दोहराई.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
