आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai मानगो विद्युत अवर प्रमंडल के सेवानिवृत सहायक विद्युत अभियंता बैकुंठ राय का आज निधन हो गया है. वे लगभग 85 वर्ष के थे. वे ग्राम गुजरू के निवासी थे और अपने पीछे दो पुत्र, एक विवाहित पुत्री, पौत्र- पौत्री सहित एक समृद्ध परिवार छोड़ गए हैं.

विज्ञापन
उनका अंतिम संस्कार दिनांक 13 अगस्त बुधवार को भुइयाडीह स्थित स्वर्णरेखा घाट पर किया जाएगा. इस अवसर पर सुबह 10 बजे उनके डिमना रोड, मानगो स्थित आवास से शवयात्रा निकाली जाएगी. स्वराय बैकुंठ राय आदित्यपुर में भी विद्युत कनिष्ठ अभियंता के रूप में कार्यरत रहे. उनके निधन पर ब्रह्मभट्ट कल्याण समिति ने गहरा शोक व्यक्त किया है और परिजनों के प्रति संवेदना जताई है.
देखें क्या कर रहे हैं नेमरा में सीएम हेमंत सोरेन
https://youtu.be/e3WUYuAt4uU si=8Q_sczyCPA6CgUKM

विज्ञापन
