रामगढ़/ Anuj Kumar जिले के पतरातू थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां काली मंदिर के समीप प्लास्टिक के एक बैग में नवजात शिशु का शव बरामद किया गया है.

विज्ञापन
स्थानीय लोगों की नजर जब उस बैग पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पतरातू पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी कलयुगी माँ ने अपने पाप को छुपाने के लिए नवजात को जन्म के तुरंत बाद फेंक दिया. यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के क्षेत्रों की सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. फिलहाल, इस अमानवीय घटना से क्षेत्र में आक्रोश और शोक का माहौल है.

विज्ञापन
