रांची: 1 मार्च को रांची के कांके रिंग रोड स्थित बिरसा एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के पास ऑटोमैटिक ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम ने “कैप्टन कूल” महेंद्र सिंह धोनी की लग्जरी कार को निर्धारित सीमा से अधिक रफ्तार में रिकॉर्ड किया. उस इलाके में स्पीड लिमिट 60 किमी/घंटा तय है, जबकि वाहन 91 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ता पाया गया.

ओवरस्पीडिंग के इस मामले में ट्रैफिक विभाग ने नियमों के तहत 1000 रुपए का ई-चालान जारी किया. पूरी कार्रवाई कैमरों के जरिए स्वतः हुई और बाद में ई-चालान भेजा गया.
गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब हाल में धोनी नाम किसी प्रशासनिक कार्रवाई से जुड़ा हो. पिछले सप्ताह झारखंड हाउसिंग बोर्ड ने हरमू स्थित उनके पुराने घर के कथित व्यावसायिक उपयोग को लेकर नोटिस भेजा था. हालांकि उस मामले में भी उनकी ओर से कोई सार्वजनिक बयान सामने नहीं आया है. लगातार दो घटनाओं के बाद रांची में ‘कैप्टन कूल’ चर्चा के केंद्र में हैं.

