रांची: राजधानी रांची से एक दुखद खबर सामने आई है. जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में झारखंड सशस्त्र पुलिस (JAP-2) के एक जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक जवान की पहचान शिवपूजन रजवार के रूप में हुई है, जो झारखंड सशस्त्र पुलिस द्वितीय बटालियन में तैनात था.

घटना की जानकारी मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी एसपी) और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जवान के मोबाइल फोन और आसपास के साक्ष्यों की जांच की जा रही है ताकि आत्महत्या की वजह का पता लगाया जा सके. घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर है.
मृतक का नाम: शिवपूजन रजवार
पद: जवान, झारखंड सशस्त्र पुलिस द्वितीय (JAP-2)
स्थान: जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र, रांची
घटना: फांसी लगाकर आत्महत्या
पुलिस ने कहा है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जांच के बाद ही स्पष्ट कारणों का खुलासा किया जाएगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
