रांची: खरसावां विधायक दशरथ गागराई के नेतृत्व में सिंहभूम आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाक़ात कर एक मांग पत्र सौंपा. जिसमें बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, कांके, रांची के अंतर्गत ग्राम बिंज, प्रखण्ड खूँटपानी, जिला पश्चिमी सिंहभूम में स्थापित उद्यान महाविद्यालय का नामकरण करने की मांग की है.

पत्र में कहा है कि वर्ष 2018 में स्थापित इस महाविद्यालय से अब तक 134 विद्यार्थी बैचलर ऑफ साइंस (ऑनर्स) हॉर्टिकल्चर की डिग्री लेकर कृषि एवं उद्यान क्षेत्र में योगदान दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि “हो” जनजाति बहुल कोल्हान क्षेत्र में उद्यान महाविद्यालय का स्थापित होना कृषि और आर्थिक विकास के लिए वरदान साबित हुआ है. लेकिन अब तक इसका नामकरण नहीं हो सका है. विधायक ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि इस महाविद्यालय का नामकरण “वीर शहीद पोटो हो अथवा ओत गुरू कोल लको बोदरा उद्यान महाविद्यालय” के रूप में किया जाए. पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि दोनों महापुरुष कोल्हान/ पश्चिमी सिंहभूम की “हो” जनजाति के गौरवशाली इतिहास से जुड़े हुए हैं. इसलिए इस संस्थान का नाम उनके नाम पर रखना इस क्षेत्र की पहचान और स्वाभिमान को और सशक्त करेगा. इस मौके पर गुरु चरण सिंकू और सिकंदर बोदरा भी मौजूद थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
