रांची: राजधानी के तंगराटोली में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. यहां एक जर्जर स्कूल भवन अचानक ढह गया. इस हादसे में सुरेश बैठा नामक व्यक्ति की मलबे में दबने से मौत हो गई. वहीं, तीन लोग घायल हो गए. घायलों का इलाज जारी है.

विज्ञापन
बताया जा रहा है कि यह स्कूल लॉकडाउन के बाद से बंद था और बच्चों को दूसरे स्कूल में शिफ्ट कर दिया गया था. स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह करीब 7:45 बजे तेज आवाज हुई. बाहर निकलने पर देखा कि स्कूल का पुराना भवन गिर चुका है और उसके नीचे सुरेश बैठा दब गए हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, यह बिल्डिंग पहले से ही जर्जर थी और बिना पिलर के बनाई गई थी. इसके बावजूद यहां कई गरीब लोग आश्रय बनाकर रह रहे थे. हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है.

विज्ञापन
