रांची: पुलिस ने कुख्यात राहुल दुबे गिरोह के चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई में दो अपराधी पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हुए हैं. जिनका इलाज चल रहा है. मौके से भारी मात्रा में आग्नेयास्त्र और गोलियां बरामद की गई हैं.

गुप्त सूचना पर छापामारी
शुक्रवार को पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि सूचना मिली थी कि गिरोह के अपराधी रांची और खलारी- मैक्लुस्कीगंज क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले हैं. इसके बाद पुलिस ने रातु, ठाकुरगांव, बुढ़मु और खलारी थाना क्षेत्र में एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया.
मुठभेड़ और गिरफ्तारी
जांच के दौरान रातु- बुढ़मु मुख्य सड़क पर ग्राम होचर कोकरे टांड़ के पास एक दोपहिया वाहन को रोका गया. वाहन सवार अपराधियों ने फायरिंग शुरू की. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और दो अपराधियों को घायल कर नियंत्रण में लिया. पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनके दो अन्य साथी ठाकुरगांव में इंतजार कर रहे थे. इसके बाद पुलिस ने ठाकुरगांव के ईठे मोड़ से बाकी दो सक्रिय अपराधियों को महिंद्रा बोलेरो से गिरफ्तार किया. वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ पहले से कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. मुठभेड़ में घायल अपराधियों का उपचार अस्पताल में किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस की निरंतर कार्रवाई का हिस्सा है.
बरामद सामग्री
देशी पिस्टल मैगजीन सहित – 08 पीस.
जिंदा गोलियां – 7.65mm 33 पीस, 7.62mm 09 पीस.
एक महिंद्रा बोलेरो वाहन.
यामाहा एफ जेड दोपहिया वाहन.
अपराधियों के पहचान पत्र और 05 मोबाइल फोन.
गिरफ्तार अपराधी
1. साजन अंसारी उर्फ शाहिद अंसारी, पिता मुस्ताक अंसारी, रिवरसाइड थाना-भरकंडा जिला-रामगढ़.
2. अमित कुमार गुप्ता उर्फ अमित कुमार, पिता दिनेश कुमार गुप्ता, ग्राम-कुर्सीडीह, थाना-बालीडीह जिला-बोकारो.
3. आतिश दास उर्फ एंकर दास, पिता शिवदयाल दास, सा०-मधुपुर फुलची थाना-मारगोमुंडा जिला-देवघर.
4. देवानंद दास, पिता रामेश्वर दास, सा०-मधुपुर फुलची थाना-मारगोमुंडा जिला-देवघर.
Video

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
