रांची: एसएसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिलने के बाद रांची पुलिस ने देर रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. पुलिस ने नामकुम थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक कंटेनर को पकड़ा, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब लदी हुई थी.

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में नाकाबंदी की और संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की. इसी दौरान एक कंटेनर को रोका गया, जो संदेहास्पद लग रहा था. मौके पर पहुंचे मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में कंटेनर को खोला गया, जहां से बड़ी मात्रा में शराब की खेप बरामद हुई.
फिलहाल पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर चालक और खलासी को हिरासत में ले लिया है. प्रारंभिक जांच में यह शराब अन्य राज्य से तस्करी कर रांची लाए जाने की आशंका जताई जा रही है.
एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि शराब माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि रांची में अवैध शराब तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान तेज़ कर दिया गया है.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
