रांची: नगड़ी में किसानों द्वारा दिशोम गुरु शिबू सोरेन का मुखौटा पहनकर सरकार का विरोध किया जा रहा है. एक तरफ सरकार के आदेश पर नगड़ी पहुंचने वाले लोगों को जगह- जगह रोक दिया गया है वहीं दूसरी ओर नगड़ी में हल जोतने का उलगुलान करने वाले नेता पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को प्रशासन ने हाउस अरेस्ट कर लिया है.

विज्ञापन
चंपई सोरेन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है कि “नगड़ी के आदिवासी/ मूलवासी किसानों की आवाज़ उठाने से रोकने के लिए झारखंड सरकार ने आज सुबह से मुझे हाउस अरेस्ट कर लिया है.”

विज्ञापन
