रांची: खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने कुचाई प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलने की मांग विधानसभा में रखी. उन्होंने गुरुवार को गैर सरकारी संकल्प की सूचना से संबंधित प्रश्न उठाते हुए कहा कि कुचाई प्रखंड के छात्र- छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि यह इलाका पहाड़ी क्षेत्र है. इसलिए कुचाई प्रखंड में डिग्री कॉलेज का निर्माण आवश्यक है.

विधायक की मांग पर जवाब देते हुए राज्य सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनु ने कहा कि सरकार ने उन विधानसभा क्षेत्रों में नये डिग्री कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है, जहां अब तक अंगीभूत महाविद्यालय नहीं हैं. खरसावां विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुचाई प्रखंड स्थित है. यहां निकटवर्ती क्षेत्रों में पहले से खरसावां डिग्री महाविद्यालय और सरायकेला- खरसावां स्थित मॉडल महाविद्यालय संचालित हैं. फिलहाल सरकार के पास प्रखंडवार नए डिग्री कॉलेज खोलने का कोई निर्णय नहीं है.
देखें video

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
