रांची: लगातार दो दिनों से हो रही बारिश ने रांची जिले के लापुंग प्रखंड में जनजीवन अस्त- व्यस्त कर दिया है. लापुंग से होकर बहने वाली कारो नदी उफान पर आ गई है. नदी का पानी शनिवार सुबह से लगातार बढ़ रहा है और पुल के ऊपर से बहने लगा है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है.

पुल पर पानी चढ़ने के बावजूद बड़ी संख्या में लोग पुल के दोनों ओर जमा रहे. इनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे. मौके पर स्थिति को देखते हुए गोबिंदपुर- जरियागढ़ थाना और लापुंग- फतेहपुर पुलिस की टीम ने सतर्कता बरतते हुए पुल के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर दी. पुलिस ने लोगों को रोककर सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास किया.
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल पर आवागमन बंद होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है. रोजमर्रा की जरूरतों से लेकर आपातकालीन सेवाओं तक पर असर पड़ रहा है. प्रशासन ने फिलहाल लोगों से नदी के किनारे और पुल के आसपास जाने से बचने की अपील की है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
