रांची: झारखंड उच्च न्यायालय ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मामलों में अहम निर्णय दिए हैं. कोर्ट ने प्रश्नपत्र लीक की शिकायतों और लंबित याचिकाओं को देखते हुए जएसएससी द्वारा आयोजित कई परीक्षाओं के अंतिम परिणामों पर रोक लगा दी है.

जएसएससी सीजीएल प्रश्नपत्र लीक मामले में दायर याचिका पर सीबीआई जांच की मांग की गई है, जिस पर सुनवाई चल रही है. कोर्ट ने अगली सुनवाई तक रिजल्ट के प्रकाशन पर रोक लगाने का आदेश दिया है.
इसके अलावा, जएसएससी और जेपीएससी की भर्ती परीक्षाओं में आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के जाति प्रमाण पत्रों से संबंधित विवाद पर भी सुनवाई पूरी हो चुकी है. इस मामले में हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है.
वहीं, हाई स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा 2016 से जुड़े विवाद पर कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं के दावों की जांच के लिए फैक्ट फाइंडिंग कमेटी गठित करने का निर्देश दिया है. इन फैसलों को लेकर अभ्यर्थियों की नजर अब आगामी सुनवाई और कोर्ट के अंतिम निर्णय पर टिकी हुई है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
