रांची: झारखंड सरकार ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की अनुशंसा के आधार पर संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा- 2023 में सफल 35 अभ्यर्थियों को झारखंड पुलिस सेवा में डीएसपी पद पर अस्थायी नियुक्ति दे दी है. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है.

अधिसूचना के अनुसार सभी चयनित 35 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के लिए हजारीबाग स्थित झारखंड पुलिस अकादमी में तैनात किया गया है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि अधिसूचना जारी होने की तिथि से तीन महीने के भीतर योगदान नहीं देने पर उनकी उम्मीदवारी स्वतः रद्द मानी जाएगी.
पुलिस अकादमी में तैनाती वाले डीएसपी में विवेक चौधरी, सुजीत हेंब्रम, नीतीश कुमार, कश्मीरा हेंब्रम, शुभम महथा, सरिता कुमारी, विनय सोरेन, मनीष कुमार, आशीष अक्षत, रॉबिन कुमार, संदीप प्रकाश, रजीब रंजन, निधि अग्रवाल, सत्यम गर्ग, इंद्रजीत कुमार, अमरदीप राज, विपिन भास्कर, अरविंद महतो, सुगंध सौरभ, उज्ज्वल कुमार, लीनस रतन, शैलेश रंजन सिन्हा, भूपेंद्र सिंह, पंकज राज, निशांत सिन्हा, जय स्पर्श तिर्की, राजेश कुमार दास, विशाल कुमार सिंह, अखिलेश कुमार, प्रभाकर कुमार, मुन्ना सोरेन, फ्रेडरिक ए तिग्गा, मिथुन कुमार, राजू कुमार सुमन और विक्रम सिंह शामिल हैं. इन सभी अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण पूरा करने के बाद झारखंड पुलिस सेवा में विभिन्न पदों पर पदस्थापित किया जाएगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
