रांची: बिहार की राजधानी पटना में नेपाली मूल की युवती के साथ बस में हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर झारखंड की राजधानी रांची में गोरखा समाज ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. शहीद गोरखा चौक पर एकत्रित होकर प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर “We want justice” और “दुष्कर्म के आरोपी को फांसी दो” के नारे लगाए.

विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, नेपाल की रहने वाली युवती सिलीगुड़ी होते हुए पटना पहुंची थी, जहां बस चालक ने नौकरी का झांसा देकर दो दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया. फिलहाल आरोपी फरार है.

गोरखा समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि जब तक आरोपी को गिरफ्तार कर फांसी की सजा नहीं दी जाती, आंदोलन जारी रहेगा. प्रदर्शन के दौरान समाज के कई पुरुष, महिलाएं और युवा शामिल हुए.

विज्ञापन
