रांची: सहजानंद चौक के पास स्थित एक बिल्डिंग में रविवार तड़के भीषण आग लग गई. आग स्टेशनरी की दो दुकानों में लगी, जिसमें भारी नुकसान हुआ है. बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है. आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में दोनों दुकानें जलकर राख हो गईं. इन दुकानों में रहने वाले परिवार के लोग किसी तरह समय रहते बाहर निकलकर सुरक्षित बच गए.

विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुकान में रखे प्लास्टिक और किताबों के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया. इस हादसे में लाखों रुपए की क्षति होने की आशंका है. हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है. फिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

विज्ञापन
