रांची: हरमू रोड स्थित भाजपा ऑफिस के पास रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों में दो मासूम बच्चे और एक महिला शामिल हैं. दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ़्तार इनोवा कार ने ऑटो और बाइक को ज़ोरदार टक्कर मारी. टक्कर इतनी भीषण थी कि मृतक बच्चों और एक युवक का शव बुरी तरह क्षत- विक्षत हो गया. हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग आक्रोशित हो गए और कार चालक को पकड़कर पिटाई शुरू कर दी. सूचना मिलने पर अरगोड़ा थाने की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की. दुर्घटना के कारण हरमू रोड पर भारी जाम लग गया, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई.

विज्ञापन
