रामगढ़/ Anuj Kumar झारखंड के एकमात्र सिद्धपीठ रजरप्पा मंदिर पूजा करने के लिए आए बिहार के एक परिवार का लाल भैरवी नदी में स्नान करने के दौरान तेज बहाव में बह गया. घटना के बाद घरवालो का रो- रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार बिहार के पटना से आए एक परिवार का एक सदस्य 17 वर्षीय शशि कुमार रजरप्पा मंदिर स्थित भैरवी नदी में स्नान करने के दौरान तेज बहाव में बह गया जिसका अबतक कोई सुराग नहीं नहीं मिला है. इधर स्थानीय पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक को ढूंढने में जुटी है.
video
युवक शशि कुमार की बहन ने बताया कि हम लोग पटना से मां के दर्शन के लिए रजरप्पा मंदिर पहुंचे थे. हमारा भाई भैरवी नदी के तट पर स्नान कर रहा था. वह पानी के तेज बहाव में बह गया अब तक हमारे भाई का किसी प्रकार का कोई अता- पता नहीं चल रहा है.
बाइट
शशि कुमार की बहन

विज्ञापन
