रामगढ़: बीते 7 सितंबर को रामगढ़ थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित जेसी (JC) ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में चार शातिर अंतरराज्यीय अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने दो पिस्टल, दो देसी कट्टा, 22 जिंदा कारतूस, सात एंड्रॉइड मोबाइल, दो बाइक और एक स्कूटी बरामद की है. पुलिस ने बताया कि पकड़े गए सभी अपराधियों का लंबा आपराधिक इतिहास है और उन पर दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं.
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान रूपेश विश्वकर्मा (गढ़वा), धीरज मिश्रा (बक्सर), राहुल यादव (औरंगाबाद) और सौरभ राम (पलामू) के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार ये सभी अपराधी पिछले 15 वर्षों से झारखंड और बिहार के दर्जनों जिलों में बैंक और ज्वेलरी शॉप में डाका डालते आ रहे हैं.
रामगढ़ पुलिस ने बताया कि इन अपराधियों को पकड़ने के लिए विशेष टीम बनाई गई थी और लगातार निगरानी के बाद कार्रवाई की गई. पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से अंतरराज्यीय लूट और डकैती गिरोह पर बड़ा असर पड़ेगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
