रामगढ़: गैंगस्टर मयंक सिंह को एटीएस की टीम शनिवार को रामगढ़ सिविल कोर्ट में पेश करने के लिए लेकर पहुंची. रांची एयरपोर्ट पर विशेष विमान से उतारने के बाद एटीएस की टीम उसे कड़ी सुरक्षा के बीच रामगढ़ लाई. कोर्ट परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी अप्रिय घटना की संभावना को टाला जा सके.


जानकारी के अनुसार, मयंक सिंह को अजरबैजान के बाकू से विशेष विमान के जरिए रांची लाया गया था. वहां वह कैद था और एटीएस की टीम उसे अपने कब्जे में लेकर भारत लाई. इसके बाद मयंक सिंह को रांची से लैंड माइंस गाड़ी में रामगढ़ लाकर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया.
गौरतलब है कि गैंगस्टर मयंक सिंह पर रामगढ़ जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. लंबे समय से वह फरार चल रहा था, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी और भारत लाए जाने की कार्रवाई को एटीएस के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
