रामगढ़: जिले से एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है. बच्चों के अधिकार और सुरक्षा के लिए स्थापित चाइल्ड लाइन 1098 (24×7) में आज भी शौचालय जैसी बुनियादी सुविधा उपलब्ध नहीं है. इस कारण स्टाफ और बच्चों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है.

जिला मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर कैथा कोठार ग्राम में संचालित यह संस्था उन बच्चों की सुरक्षा और देखरेख करती है जिन्हें मदद की सबसे अधिक आवश्यकता होती है. लेकिन यहां शौचालय का निर्माण तक नहीं हुआ है.
स्टाफ का कहना है कि कई बार इस समस्या की जानकारी अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई. मजबूरी में स्टाफ और बच्चों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है. यह न केवल उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाता है, बल्कि स्वच्छ भारत अभियान की सफलता पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है.
गौरतलब है कि स्वच्छ भारत मिशन में रामगढ़ जिला अव्वल स्थान प्राप्त कर चुका है. बावजूद इसके जिले की सबसे संवेदनशील संस्था बुनियादी सुविधाओं से वंचित है. इससे साफ सवाल उठता है कि क्या स्वच्छ भारत अभियान केवल दिखावे के लिए चलाया जा रहा है.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
