रामगढ़/ Anuj Kumar जिले के कुजू कोलियरी में कार्यरत CCL कर्मी मंसू साव का शव चार दिन बाद सरना स्थल कुजू तालाब से कार समेत बरामद किया गया. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

जानकारी के अनुसार मंसू साव 16 अगस्त से कार समेत लापता थे. परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए कुजू ओपी में मामला दर्ज कराया था. रविवार को पुलिस ने तालाब से क्रेन की मदद से कार सहित शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया.
कुजू पुलिस ने बताया कि वे हर बिंदु पर मामले की जांच कर रहे हैं. अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह मामला दुर्घटना का है या फिर इसमें किसी साजिश की भूमिका रही है. पुलिस ने कहा कि जांच पूरी होने पर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
